भारत के 30% टैरिफ से अमेरिका की उड़ी नींद: सीनेटर दौड़े विदेश मंत्री के पास !

भारत ने अमेरिकी दालों पर 30% आयात शुल्क लगाकर वैश्विक व्यापार में नया मोड़ ला दिया है। यह कदम नवंबर 2025 से लागू हुआ, जिससे अमेरिकी किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। मोंटाना और नॉर्थ डकोटा के सीनेटरों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की।

टैरिफ का बैकग्राउंड

भारत दुनिया का सबसे बड़ा दाल उपभोक्ता है, जो 27% वैश्विक मांग पूरा करता है। पीली मटर, मसूर, चना और अन्य दालों पर 30% टैरिफ (10% कस्टम ड्यूटी + 20% AIDC) लगाया गया। यह अमेरिकी उत्पादों को भारतीय बाजार से बाहर करने जैसा है। घरेलू किसानों की आय बचाने और कीमतें स्थिर रखने के लिए यह ‘साइलेंट’ जवाब था।

अमेरिका की बेचैनी

अमेरिकी सीनेटर स्टीव डेन्स (मोंटाना) और केविन क्रेमर (नॉर्थ डकोटा) ने 16 जनवरी 2026 को ट्रंप को चिट्ठी लिखी। उन्होंने कहा कि भारत बाजार बंद होने से दालों के दाम 10-15% गिर गए। 18 जनवरी को डेन्स ने दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की, जहां द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *